पेंट करने के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप, गोदाम मालिक पर लापरवाही का आरोप BUXAR: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बक्सर के भारत प्लस एथनॉल प्लांट का किया दौरा, कंपनी के CMD अजय सिंह ने किया स्वागत बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, मृतकों के आश्रितों को CM नीतीश ने 4-4 लाख रूपये देने का दिया निर्देश मधुबनी एसपी ने फिर की बड़ी कारवाई, हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र सहनी को किया सस्पेंड Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट Bihar News: बिहार में विधायकों को जल्द मिलेंगे सरकारी बंगले, इस महीने तक तैयार हो जाएंगे 158 फ्लैट Mock Drill: युद्ध जैसे हालात हों तो कैसे रहें सुरक्षित? 7 मई को मॉक ड्रिल में मिलेगी हर जानकारी Bihar Politics: CM नीतीश के घर में चिराग दिखायेंगे ताकत...किया शंखनाद, बहुजन समागम करने का कर दिया ऐलान Bihar Politics: कभी वह दौर था जब लोग अपने घरों से निकलने में डरते थे...आज बिहार की छवि बदली, बिहारियों का सम्मान बढ़ा- HAM Bihar News: बिहार के लेखक की पुस्तक हार्वर्ड तक हुई चर्चित, अंबेडकर, इस्लाम और वामपंथ' ने विश्व पटल पर दर्ज की बौद्धिक उपस्थिति
06-May-2025 06:07 PM
By First Bihar
Mock Drill: किशनगंज जिले में भारत-पाक तनाव के बीच बिहार के 6 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल होगी। शाम 7 बजे से 10 मिनट तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान ब्लैकआउट रहेगा। मकसद आपात स्थिति में लोगों की तैयारी जांचना है।
यह अभ्यास किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, पटना और बेगूसराय में होगा। जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने इसकी जानकारी दी। शाम 6:58 बजे सायरन बजेगा। इसके दो मिनट बाद सभी नागरिकों से रोशनी के सभी स्रोत बंद करने की अपील की गई है।
प्रशासन ने कहा है कि लोग मोमबत्ती, टॉर्च या किसी अन्य रोशनी का इस्तेमाल न करें। सड़कों पर चल रहे वाहनों को भी रोका जाएगा। एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को छूट दी गई है। ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी विकसित होगी। प्रशासन ने किशनगंज के लोगों से सहयोग की अपील की है। सभी नागरिकों से इस अभ्यास में सक्रिय भागीदारी करने को कहा गया है।