ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

KISHANGANJ: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करना पड़ गया भारी, जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई

किशनगंज जिले के जोरबाड़ी पंचायत में युवक सोनू सिंह को नीतीश कुमार की तारीफ करना भारी पड़ गया। जन सुराज समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

Bihar
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KISHANGANJ: किशनगंज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की तारीफ करना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, जोरबाड़ी पंचायत के बंदरझूला निवासी सोनू सिंह पर जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पीड़ित सोनू सिंह ने बताया कि जन सुराज समर्थक मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद डालिम और उनके भाई ने जबरन उसे बाइक पर बैठाकर SSB कैंप के पास ले जाकर बेरहमी से पीटा। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे थे और जन सुराज को वोट न देकर नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात कर रहे थे।


घटना की जानकारी मिलते ही सोनू की पत्नी कुसुम देवी और SSB जवान मौके पर पहुंचे और घायल सोनू को किशनगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कुसुम देवी का कहना है कि उनके पति का किसी राजनीतिक पार्टी से सीधा जुड़ाव नहीं है, वे सिर्फ सरकार के काम की तारीफ कर रहे थे। 


उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यह घटना चुनावी माहौल में राजनीतिक असहिष्णुता की ओर इशारा करती है, जहां किसी की राय रखना भी खतरे से खाली नहीं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें