ब्रेकिंग
सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

किसान आंदोलन पर बोले नीतीश, केंद्र से बातचीत होना जरूरी.. नए कानून से प्रोक्योरमेंट में परेशानी नहीं

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानून के खिलाफ देशभर के किसान आंदोलन पर हैं और किसानों के इस आंदोलन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री नीत

किसान आंदोलन पर बोले नीतीश, केंद्र से बातचीत होना जरूरी.. नए कानून से प्रोक्योरमेंट में परेशानी नहीं
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानून के खिलाफ देशभर के किसान आंदोलन पर हैं और किसानों के इस आंदोलन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में ऐसा कानून साल 2006 से ही प्रभावी है और यहां किसानों को प्रोक्योरमेंट में कोई परेशानी नहीं हो रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने बिहार में पैक्स के माध्यम से प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया शुरू की और आज यह प्रभावी तरीके से काम कर रहा है. हालांकि नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत होना बेहद जरूरी है. केंद्र सरकार लगातार कह रही है कि वह इस मामले पर स्थिति स्पष्ट कर देगी कुमार ने कहा कि उन्हें लगता है कि बातचीत से सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी.

नए कृषि कानून को लेकर जब देश में सियासी बहस छिड़ी थी उस दौर में भी नीतीश कुमार ने बिहार में 2006 के अंदर लागू किए गए नए नियमों का हवाला दिया था. बिहार में पहले से ही प्रोक्योरमेंट का काम टैक्स देख रहे हैं और नीतीश कुमार लगातार यही तर्क दे रहे हैं कि नए कृषि कानून से किसानों से अनाज खरीद में कोई परेशानी नहीं होने वाली है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें