ब्रेकिंग
वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामनेवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

Khan Sir Marriage: कौन है वो लड़की जिसके साथ भारत-पाक युद्ध के दौरान खान सर ने की शादी, पटना में इस दिन होगा रिसेप्शन और छात्रों के लिए भोज

Khan Sir Marriage: मशहूर शिक्षक 'खान सर' ने भारत-पाक युद्ध के दौरान की शादी, 2 जून को पटना में रिसेप्शन, 6 जून को छात्रों के लिए भोज। आखिर है कौन वो लड़की जिसे फैजल खान ने बनाया अपना हमसफ़र?

Khan Sir Marriage
खान सर ने की शादी
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Khan Sir Marriage: बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूब स्टार 'खान सर' (फैजल खान) ने अपनी शादी की खबर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक लाइव क्लास के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान निकाह कर लिया है। खान सर ने बताया कि 2 जून 2025 को पटना में उनका रिसेप्शन होगा, और 6 जून 2025 को अपने छात्रों के लिए एक भोज का आयोजन करेंगे।


वायरल वीडियो में वह अपने छात्रों से कहते नजर आ रहे हैं कि “जब पूरा देश युद्ध की खबरों पर नजरें गड़ाए था, तब मैं शादी कर रहा था। आप मेरे सबसे करीब हैं, मेरा वजूद आपसे है, इसलिए सबसे पहले आपको ये बता रहा हूं।” इस बात ने उनके छात्र चौंक गए और सभी को एक पल के लिए लगा कि वह मजाक कर रहे लेकिन जल्द ही उन्हें यकीन हो गया कि मामला गंभीर है।


खान सर की इस घोषणा के बाद उनके यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि 6 जून के आसपास होने वाला भोज केवल उनके छात्रों के लिए होगा। साथ ही सोशल मीडिया पर उनका रिसेप्शन कार्ड भी वायरल हो रहा है। उनके रिसेप्शन कार्ड में सादगी साफ झलकती है, जिसमें न तो उनका असली नाम है और न ही उनकी पत्नी का पूरा नाम।


हालाँकि, शादी की खबर के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि खान सर की पत्नी कौन हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने A S Khan नाम की एक युवती से निकाह किया है। खान सर ने अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। खान सर के प्रशंसक और छात्र इस खबर के बाद से काफी उत्साहित और खुश हैं, लेकिन साथ ही अपने प्रिय शिक्षक की निजता का सम्मान करते हुए ज्यादा सवाल भी नहीं उठा रहे हैं।


बताते चलें कि खान सर लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके सरल और हास्यपूर्ण अंदाज ने उन्हें देशभर में काफी तेजी से लोकप्रिय बनाया है। उनकी सामाजिक समझ और छात्रों के प्रति अतुलनीय समर्पण ने उन्हें शिक्षक से कहीं बढ़कर एक मेंटर की भूमिका दी है। उनकी यह शादी की खबर उनके निजी जीवन का एक नया अध्याय है, और उनके प्रशंसक व विद्यार्थी इसे मानो किसी जश्न किस तरह सेलेब्रेट कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें