ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

परबत्ता सीट पर सियासी हलचल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सतीश प्रसाद सिंह के घर जाना बना चर्चा का विषय

खगड़िया के परबत्ता में पूर्व सीएम सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। उनके इस दौरे को जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार का टिकट कटने और सुशील सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बिहार
सुशील सिंह को मिल सकता है टिकट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के सतीश नगर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।


नीतीश का दौरा और सियासी अटकलें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सतीश प्रसाद सिंह के घर जाना राजनीतिक हलचल का कारण बन गया है। माना जा रहा है कि जदयू परबत्ता के मौजूदा विधायक डॉ. संजीव कुमार का टिकट कट सकता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जदयू इस बार परबत्ता से पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के पुत्र सुशील सिंह को उम्मीदवार बना सकती है, क्योंकि इस क्षेत्र में कुशवाहा समाज की अच्छी-खासी आबादी है।


कुशवाहा वोट बैंक का समीकरण

दिलचस्प यह है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इसी सीट पर कुशवाहा वोट बैंक के सहारे कई बार जदयू के वर्तमान विधायक डॉ. संजीव कुमार के पिता रामानंद सिंह को चुनावी मैदान में हरा चुके हैं। ऐसे में यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


टिकट के प्रबल दावेदार सुशील सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह पहले से ही जदयू में सक्रिय हैं और उन्हें परबत्ता से टिकट का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। नीतीश कुमार का उनका समर्थन करना इस संभावना को और मजबूत करता है कि जदयू अगला चुनाव उन्हीं को उम्मीदवार बनाकर लड़ सकती है। वही राजनीतिक जानकारों के अनुसार परबत्ता से जदयू  के विधायक डॉ संजीव कुमार के जदयू से टिकट कटने की संभावना के बीच यह कयास लगाया जा रहा है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें