Hindi News / bihar / khagaria-news / खगड़िया में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 6...

खगड़िया में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 6 की मौत, कई लोग घायल

बिहार के खगड़िया जिले में स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 18, 2026, 4:06:03 PM

बिहार न्यूज

परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो Generate AI image

KHAGARIA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार के कारण खगड़िया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मृतकों में महिला और बच्चे भी शामिल है। 


भीषण सड़क हादसा खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में हुई है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तीन वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। 


दरअसल स्कॉर्पियो, ट्रक और ऑटो की टक्कर में यह हादसा हुआ है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग घायल हो गये। घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतकों के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों का रोकर बुरा हाल है।