ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: जमीन के लिए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 गिरफ्तार

कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR: बिहार में जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए लेकिन जमीन का झगड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र का है जहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने धारा 109 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए 6 नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 


गिरफ्तार लोगों में घुसो मंडल, पिंटू मंडल, राजू मंडल, सारथ मंडल, सदानंद मंडल और सत्यनारायण मंडल शामिल हैं। सभी कुर्सेला थाना क्षेत्र के चाय टोला वार्ड नंबर-07 के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इसी जमीन विवाद को लेकर इससे पहले भी कुर्सेला थाना कांड संख्या 90/24 (25 मई 2024) दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 307 एवं आर्म्स एक्ट की धाराएँ लगाई गई थीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें