ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Katihar Crime News: कटिहार में बदमाशों ने दुकान में की जमकर तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात

Katihar Crime News: कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक मिठाई दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सीसीटीवी में कैद वारदात के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे दुकानदार दहशत में है।

Katihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Katihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले के सालमारी थाना क्षेत्र के अरिहाना पंचायत में दबंगई का मामला सामने आया है। शनिवार की शाम और रविवार दोपहर दो दबंगों ने एक मिठाई की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


जानकारी के अनुसार, अरिहाना वार्ड संख्या-13 निवासी दुकानदार विजेंद्र साह दुकान पर बैठे थे, तभी गांव के ही राजेश यादव और पिंटू कुमार मंडल लोहे का रॉड लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि दुकान बंद करो, वरना जान से मार देंगे। इसके बाद मिठाई और अन्य सामान की तोड़फोड़ की गई।


पीड़ित का कहना है कि दबंग रविवार को भी फिर से दुकान पर पहुंचे और रॉड से हमला कर दुकान को नुकसान पहुंचाया। लगातार धमकियों से दुकानदार दहशत में हैं और दुर्गा पूजा के सीजन में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।


पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ थाना में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा कायम हो सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें