ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

कटिहार में कांग्रेस की सभा में बवाल: इमरान प्रतापगढ़ी के नहीं पहुंचने पर बेकाबू हुई भीड़, कुर्सियां तोड़ीं और पोस्टर फाड़े

कटिहार के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जनसभा उस समय हंगामे में बदल गई जब इमरान प्रतापगढ़ी तय समय पर नहीं पहुंचे। भीड़ ने कुर्सियां तोड़ दीं, पोस्टर फाड़ डाले और मंच पर चढ़कर नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR: मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के बेरिया फील्ड में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब लोग अचानक कुर्सियां तोड़ने लगे और हंगामा मचाने लगे। जब मशहूर शायर और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी तय समय पर नहीं पहुंचे तब भीड़ बेकाबू हो गयी। 


सभा स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुटे थे, लेकिन देर शाम तक उनके न आने से भीड़ भड़क गई और हंगामा शुरू हो गया। लोग ग़ुस्से में आकर तोड़फोड़ करने लगे और कुर्सियाँ पटक पटक कर तोड़ने लगे। लोगों ने टेबल-कुर्सी को तोड़ डाला और पोस्टर फाड़ डाले।


 स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कुछ लोग मंच पर चढ़ गये और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला।


दरअसल इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह के पक्ष में वोट माँगने आने वाले थे, लेकिन देर रात तक न पहुँचने से जनता का सब्र टूट गया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।


ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पूरे दिन यह बताया गया कि “इमरान प्रतापगढ़ी रास्ते में हैं”, लेकिन देर रात तक कोई सूचना नहीं मिली। घटना के बाद से इलाके में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें