ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

कार्तिक पूर्णिमा पर कोरोना की फिक्र नहीं, पटना के गंगा घाट पर उमड़ी भीड़

PATNA : देश के कई राज्यों में कोरोना की वापसी और बिहार में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें.

कार्तिक पूर्णिमा पर कोरोना की फिक्र नहीं, पटना के गंगा घाट पर उमड़ी भीड़
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश के कई राज्यों में कोरोना की वापसी और बिहार में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें. आज कार्तिक पूर्णिमा है और कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन पहले से ही सजग था लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई, लेकिन बावजूद इसके पटना के गंगा घाटों पर लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली है.


पटना का कोई भी ऐसा गंगा घाट नहीं है जहां सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु स्नान नहीं कर रहे हैं. सुबह से ही गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ देखी गई. हालांकि प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि वह भीड़भाड़ से बचें और मास्क  जरूर लगाएं. गंगा घाटों तक लोगों की भीड़ न पहुंचे इसके लिए वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी. अशोक राजपथ से गंगा घाटों तक पहुंचने के लिए वाहनों का परिचालन बंद रखा गया था, लेकिन बावजूद इसके लोग गंगा घाट तक पहुंचे और स्नान करते नजर आए हैं.


कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कोरोना के लेकर बेफिक्री का आलम हर गंगा घाटों पर देखने को मिला है. हालांकि प्रशासन ने गंगा नदी में नाव के परिचालन पर रोक लगा रखी है.  दीघा पूल गेट नंबर 93, बांस घाट, कलेक्टर घाट, महेंद्रु घाट, काली घाट, गांधी घाट पर प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने का निर्देश दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद आस्था के जल सैलाब के सामने सारी गाइडलाइन फेल नजर आई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें