ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट!

पटना में जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक सीधी कनेक्टिविटी बनने जा रही है। जून तक पुल और सड़क तैयार होने से पटना सिटी में जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट!
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : पटना सिटी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जेपी गंगा पथ से पटना साहिब रेलवे स्टेशन तक सीधा संपर्क मार्ग तैयार होने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के पूरा होते ही उत्तर और दक्षिण बिहार से आने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।


नई व्यवस्था के तहत लोग जेपी गंगा पथ से सीधे पटना घाट पहुंचेंगे और वहां से नए बन रहे पुल के जरिए सीधे पटना साहिब स्टेशन तक जा सकेंगे। इसके अलावा पटना घाट से अशोक राजपथ तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे शहर के अन्य हिस्सों में आवागमन और सुगम हो जाएगा।


इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने रेलवे से जमीन अधिग्रहित की थी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया। पहले चरण में जेपी गंगा पथ से पटना घाट मार्ग में गोलंबर तक सड़क निर्माण का काम पूरा हो चुका है और इस रास्ते पर आम लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है। अब दूसरे चरण में पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन को जोड़ने के लिए करीब 1.5 किलोमीटर लंबे पुल और संपर्क पथ का निर्माण किया जा रहा है।


इस चरण पर लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत आ रही है और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे जून तक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।


इस नए मार्ग का सबसे बड़ा फायदा पटना सिटी इलाके में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। खासकर धार्मिक और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक रहता है। पटना साहिब गुरुद्वारा और आसपास के मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग बेहद उपयोगी साबित होगा।


नई कनेक्टिविटी के जरिए चौक, शिकारपुर, मारूफगंज, मालसलामी, दालहट्टा, झाऊगंज जैसे घनी आबादी वाले इलाकों तक पहुंच आसान हो जाएगी। साथ ही तख्त श्री हरमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को भी जाम से राहत मिलेगी और वे कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।


इसके अलावा, जेपी गंगा पथ के जरिए दीघा से दीदारगंज तक की कनेक्टिविटी पहले ही शुरू हो चुकी है, जिससे राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार देखा गया है। अब पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन तक सीधा संपर्क बनने से यह नेटवर्क और मजबूत होगा।


स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। कुल मिलाकर, यह परियोजना पटना सिटी के विकास और यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें