ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर जितवारपुर चौथ के पास एलसी गेट 40C बंद रहने से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की और गेटमैन से मारपीट की। इंटर परीक्षार्थियों के अभिभावक बताए जा रहे हैं, आरपीएफ जांच में जुटी।

bihar
गुस्साए लोगों ने किया तोड़फोड़
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर- खगड़िया रेलखंड के समस्तीपुर भगवानपुर देसुआ रेलवे स्टेशन के बीच जितवारपुर चौथ गांव के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या 40 सी पर मंगलवार को लोगों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान गेटमैन के साथ मारपीट भी की गई। आक्रोशित लोग इंटर परीक्षार्थी के अभिभावक बताए जा रहे हैं। मारपीट की घटना के बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेलवे फाटक बंद था। इंटर परीक्षा की दूसरी पाली में शामिल होने के लिए विभिन्न वाहनों से परीक्षा केदों पर जा रहे थे। लेकिन गेट बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में लोग गेट पर रुके हुए थे ।काफी देर बीत जाने के बावजूद गेट जब नहीं खोला गया तो गेट के दोनों तरफ फंसे लोग आक्रोशित हो उठे। 


पहले लोगों ने गाली गलौज शुरू की फिर देखते-देखते माहौल गर्म हो गया। और लोगों ने रेलवे फाटक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान रेलवे उपस्कर के साथ ही टेलीफोन डायरी तार आदि को तोड़ डाला गया। वहीं प्रतिरोध करने पर गेटमैन के साथ मारपीट भी की गई। 


हालांकि इस घटना के बाद गेट खोला गया तब वहां जमे लोग अपने-अपने गंतव्य को निकल गए। गेटमैन द्वारा मामले की जानकारी समस्तीपुर रेलवे मंडल के इंजीनियरिंग कंट्रोल को दी गई इसके बाद मौके पर आरपीएफ की टीम को भेजा गया है। 


उधर रेलवे द्वारा भी विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि रेलवे फाटक पर लोगों के फंसे रहने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है चुकी ट्रेन की बगियो में भी बड़ी संख्या में इंटर के परीक्षार्थी रहते हैं जिन्हें अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में देरी हो रही है। रेलवे ने लोगों से आह्वान किया है कि फाटक बंद होने के समय से पूर्व ही रेलवे फाटक क्रास कर लें ताकि जाम में फंसने की समस्या उत्पन्न हो। रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाये।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें