ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar police suicide: जहानाबाद पुलिस लाइन में सिपाही ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से हड़कंप

Bihar police suicide: जहानाबाद जिले के पुलिस लाइन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिपाही विनोद चौधरी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जहानाबाद आत्महत्या, सिपाही ने की खुदकुशी, पुलिस लाइन घटना, विनोद चौधरी, बिहार पुलिस न्यूज़, Jehanabad Police News, Bihar Cop Suicide, Vinod Chaudhary Shot Himself, Police Constable Death, Bihar Breaki
सिपाही ने खुद को मारी गोली
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar police suicide: जहानाबाद जिले की पुलिस लाइन में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सिपाही विनोद चौधरी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद चौधरी गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के निवासी थे और फिलहाल जहानाबाद कोर्ट में पदस्थापित थे। हाल ही में उनका तबादला रोहतास जिले में किया गया था। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व उनकी पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद से वे लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे।


आज दोपहर, उन्होंने पुलिस लाइन स्थित अपने आवास में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। 


हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, और मीडिया को भी घटनास्थल के आसपास वीडियो कवरेज की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत तनाव और पारिवारिक दुख को इसकी वजह माना जा रहा है| इस दुखद घटना ने पुलिस बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें