ब्रेकिंग
NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे

जेडीयू विधायक को लोगों सुनाई गंदी-गंदी गालियां, आक्रोशित लोगों ने क्षेत्र से खदेड़कर भगाया

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता और विधायक अपने-अपने इलाके में प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. विकास के मुद्दे पर सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायकों को

जेडीयू विधायक को लोगों सुनाई गंदी-गंदी गालियां, आक्रोशित लोगों ने क्षेत्र से खदेड़कर भगाया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता और विधायक अपने-अपने इलाके में प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. विकास के मुद्दे पर सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायकों को खासा नाराजगी झेलनी पड़ रही है. दरअसल वैशाली जिले से एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें नाराज लोग जेडीयू के विधायक को अपने इलाके से खदेड़ते और विधायक को गंदी-गंदी गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं.




विधायक को गाली देने का यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है. मामला वैशाली के मनहार का है. जहां चुनाव प्रचार के दौरान  महनार विधानसभा सीट से विजयी जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को वहां की नाराज जनता गाली देते हुए दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है की यह वीडियो महनार के लावापुर बघनोचा का है. जहां विधायक जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिलने पहुंचे थे.


सरेआम जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को गाली देने और क्षेत्र से भगाने का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जब यह घटना विधायक के साथ हुई तो वहां उनके साथ मौजूद उनके समर्थक भी हैरान रह गए. लोगों की नाराजगी देखते ही जब विधायक वहां से गाड़ी तेज कर निकलने लगे तो लोगों ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी.


जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के निकल जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उनके समर्थकों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई. ग्रामीणों का कहना है कि उनके विधायक ने 5 साल में कुछ भी काम नहीं किया है. मनहार सीट से चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र से गायब रहने का भी आरोप विधायक के ऊपर लगाया जा रहा है.




आपको बता दें की इसबार के चुनाव में जेडीयू नेताओं को उनके ही इलाके के लोग निशाने पर ले रहे हैं. इससे पहले जेडीयू के विधायक और मंत्री का भी ऐसा ही वीडियो सामने आ चुका है. जिसमें लोग उनका विरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बहरहाल चुनाव में अब बहुत कम ही समय बचा है, ऐसे में जनता की नाराजगी को दूर करना एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें