ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Bihar road accident : बारात से लौटते वक्त ऑटो और पिकअप की टक्कर, दो मासूमों की मौत, तीन गंभीर

Bihar road accident : जमुई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार तड़के हरदीमोह के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।

जमुई सड़क हादसा, ऑटो पिकअप टक्कर, बच्चों की मौत, सड़क दुर्घटना बिहार, Jamui accident, pickup auto crash, child death, Bihar road mishap, Jamui news, Khaira Sono road, PMCH Patna, traffic accident, wed
जमुई जिले में सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar road accident : बिहार के जमुई जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदीमोह गांव के पास सुबह करीब 2 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।   


बारात से लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, सोनेल डहुआ गांव के निवासी संतोष मांझी के बेटे चूटर मांझी की शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ गिर गया, जिससे ऑटो चालक को वाहन रोकना पड़ा। उसी समय पीछे से आ रही अज्ञात पिकअप वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी।


हादसे में दो बच्चों की मौके पर मौत

इस दुर्घटना में चंदन मांझी का बेटा ऋषि कुमार (10 वर्ष) और जोधन मांझी का बेटा गल्लू कुमार (10 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गौतम मांझी (12), दीपक कुमार (11) और मोदी कुमार (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।


पुलिस कर रही है जांच

घायलों को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाली पिकअप वैन की पहचान के लिए छानवीन की जा रही  हैं।


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक की चाची रेखा देवी और अन्य परिजन प्रशासन से उचित मुआबजा  की मांग कर रहे हैं।







टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें