ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: जमुई में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। बीच सड़क, लोगों के सामने, अज्ञात अपराधियों ने ऑटो चालक अशोक यादव को गोलियों से भून दिया। क्या यह लूट थी, व्यक्तिगत दुश्मनी, या कोई और योजना? पुलिस हर पहलू की..

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। मंगलवार को बीच सड़क अज्ञात अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर को गोलियों से भून दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहसत का माहौल है।


बीच रास्ते घेरकर बरसाईं गोलियां

मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है, जो टाउन थाना क्षेत्र के लखन धनामा के रहने वाले थे। वह रोज की तरह ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। बताया जा रहा है कि वह सवारी लेकर रंगपुर मुसहरी गए थे। सवारी छोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, तभी डोमनपुरा नहर के पास जखराज स्थान के नजदीक पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।


इसके बाद बदमाशों ने बिना कुछ कहे ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हमले की तेजी इतनी थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।


सड़क पर पसरा खून, ऑटो में मिला शव

घटना के बाद का मंजर बेहद भयावह था। अशोक यादव का शव ऑटो की अगली सीट पर ही पड़ा मिला, जबकि सड़क पर खून फैल गया था। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए। कुछ ही देर में आसपास के लोग जुटने लगे और देखते ही देखते भीड़ लग गई। लेकिन कोई भी उस मंजर के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।


जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मौके से हर जरूरी सबूत जुटाया जा सके। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर पहलू—व्यक्तिगत दुश्मनी, लूट या अन्य कारण—को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


सीधे-साधे इंसान थे अशोक—ग्रामीणों का दावा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अशोक यादव काफी सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। यही वजह है कि उनकी हत्या ने लोगों को और ज्यादा हैरान कर दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का इकलौता कमाने वाला यूं अचानक चला गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


सरकार पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मामला अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम आदमी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि जब दिनदहाड़े इस तरह हत्या हो रही है, तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।


आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रही है।


इलाके में डर का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग खुलेआम हुई इस हत्या से सहमे हुए हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि लोगों का भरोसा बहाल हो सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें