ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंकबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Bihar News : बीए की छात्रा से हैवानियत, हथियार दिखाकर वर्षों तक हुआ शोषण

Bihar News : इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पीड़िता की शिकायत के बाद सक्रीय हुई पुलिस

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र में एक बीए की छात्रा के साथ चार साल तक यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी रूपेश सिंह ने पहले हथियार के बल पर छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा देकर उसका शोषण जारी रखा। पीड़िता ने गुरुवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।  


छात्रा ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के कृष्णपट्टी निवासी जनार्दन सिंह के बेटे रूपेश सिंह ने हथियार दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने थाने में शिकायत करने की बात कही, तो रूपेश और उसके परिजनों ने शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद चार साल तक उसका यौन शोषण होता रहा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन रूपेश और उसके परिवार ने जबरन गर्भपात करवा दिया।  


छात्रा ने आरोप लगाया कि चार साल तक शोषण के बाद रूपेश ने शादी से इनकार कर दिया। हताश और परेशान छात्रा ने आखिरकार महिला थाने का रुख किया। उसने रूपेश पर हथियार के बल पर दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप लगाया। 


महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया, "छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। हम पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।  


इस घटना ने जमुई में हड़कंप मचा दिया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक छात्रा के साथ इतने लंबे समय तक अत्याचार होता रहा और मामला अब जाकर सामने आया। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें