ब्रेकिंग
घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम

क्या यही शराबबंदी है? पेट्रोल के टैंकर से 10 लाख की विदेशी शराब बरामद

बिहार विधानसभा मतगणना से पहले जमुई में बड़ी कार्रवाई हुई। उत्पाद विभाग ने पेट्रोल टैंकर से 10 लाख की विदेशी शराब बरामद की। देवघर से बेगूसराय ले जाई जा रही शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार
300 पेटी शराब बरामद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से पहले उत्पाद विभाग को जमुई में बड़ी सफलता हासिल हुई है। जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा गांव के पास एक पेट्रोल टैंकर से करीब 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बुधवार की शाम में बरामद किया गया। पेट्रोल के टैंकर से 300 पेटी शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने टैंकर और उसमें से बरामद शराब को जब्त कर लिया है वही उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। 


बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर सतगामा के पास उत्पाद विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलया और इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल टैंकर को रुकवाया। उसकी जांच की गयी और इस दौरान टैंकर के अंदर से 300 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया। शराब की इतनी बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी।


 पुलिस ने मौके से टैंकर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वही टैंकर और जब्त शराब को थाने पर लाया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान देवघर निवासी तुला यादव के बेटे फेकू यादव के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब की यह खेप झारखंड के देवघर जिले से बिहार के बेगूसराय जिले में लाई जा रही थी। लेकिन जमुई में ही इसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। 


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार टैंकर के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और इस शराब से जुड़े धंधेबाजों का पता लगा रही है। मतगणना के दो दिन पहले शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान हैं। इस शराब को काउंटिंग के पहले बेगूसराय पहुंचाने की पूरी कोशिश थी लेकिन शराब के धंधेबाजों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें