ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

बिहार : जलेबी के लिए पंचायत में चली गोली, झंडोत्तोलन के बाद भारी बवाल

KATIHAR : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जलेबी खाने का अपना ही मजा है। जलेबी के लिए मिठाई की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। झंडोत्तोलन के बाद बड़े और छोटे सभी जले

बिहार : जलेबी के लिए पंचायत में चली गोली, झंडोत्तोलन के बाद भारी बवाल
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जलेबी खाने का अपना ही मजा है। जलेबी के लिए मिठाई की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। झंडोत्तोलन के बाद बड़े और छोटे सभी जलेबी खाते नजर आते हैं लेकिन इसी जलेबी के कारण कटिहार जिले की एक पंचायत में गोली चल गई। घटना स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के बाद हुई। 


पूरा मामला कटिहार जिले के कुरेठा पंचायत का है। यहां पंचायत भवन में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तिरंगा फहराने के बाद जलेबी बांटने का कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच कुछ लोगों में जलेबी को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पंचायत तक जा पहुंचा। पंचायत के दौरान भी दोनों पक्षों का आक्रोश खत्म नहीं हुआ और भरी पंचायत में गोलियां चल गईं। पंचायत के दौरान तीन राउंड फायरिंग एक पक्ष की तरफ से की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात पर काबू पाया।


दरअसल पंचायत भवन में जलेबी बांटने के दौरान कुरेठा गांव के ही रहने वाले नीलेश कुमार और बिजली यादव के बीच नोकझोंक हुई थी। इन दोनों के बीच कहासुनी को किसी तरह शांत करा दिया गया था लेकिन बाद में एक पक्ष इस मामले को लेकर पंचायत तक जा पहुंचा। पंचायत में सुनवाई शुरू हुई तो दूसरे पक्ष में तीन राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात पर चुप्पी साध ली है लेकिन निलेश कुमार ने इस मामले में बिजली यादव समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर फायरिंग करने का आरोप भी लगा रहे हैं। जलेबी को लेकर फायरिंग की घटना को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें