1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Jun 04, 2026, 11:13:59 AM
बड़ा हादसा टला - फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार के जहानाबाद शहर के काको मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई. हालांकि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
आसपास के लोगो ने बताया कि एक कार पेट्रोल पंप पर सीएनजी लेने आया था. पर सीएनजी लेने के बाद गाड़ी स्टार्ट करने के दौरान कार में देखते ही देखते भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद गाड़ी मालिक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और आग को फैलने से रोक दिया. उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. पेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगह पर आग लगने से बड़ा खतरा पैदा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग बुझा दिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई.
आग पर काबू पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं है.