ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

इस बार बिना पटाखों वाली दिवाली, पटना समेत बिहार के चार शहरों में बिक्री पर रोक

PATNA : दिवाली के मौके पर अगर आपको खूब पटाखे फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो आप को झटका लग सकता है। जी हां, पटना समेत बिहार के 4 शहरों में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक ल

इस बार बिना पटाखों वाली दिवाली, पटना समेत बिहार के चार शहरों में बिक्री पर रोक
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : दिवाली के मौके पर अगर आपको खूब पटाखे फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो आप को झटका लग सकता है। जी हां, पटना समेत बिहार के 4 शहरों में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया गया है। बीते साल नवम्बर महीने में राज्य के चार शहरों में प्रदूषण की अत्यधिक मात्रा के कारण उन्हें खास कैटेगरी में रखा गया है। इन चार शहरों में पटाखा बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इन शहरों में मुजफ्फरपुर, पटना, गया व हाजीपुर शामिल हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यह आदेश जारी किया है। 


इस फरमान के बाद बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी डीएम और एससपी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है। अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा गया है कि पिछली दीपावली के समय इन शहरों के वायु प्रदूषण स्तर का अध्यन किया गया था। इसमें पाया गया कि दीपावली के समय हवा में पीएम 10, पीएम 2.5, एसओटू, एनओटू के अलावा हानिकारक धातुओं की मात्रा एकदम से बढ़ जाती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस चंद्रशेखर ने कहा है कि जिन जिलों में पिछले साल वायु प्रदूषण स्तर खतरनाक पाया गया था, उनमें मुजफ्फरपुर, पटना, गया व हाजीपुर शामिल है। 


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के मुताबिक इन ज़िलों में पटाखों की बिक्री के लिए नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे जबकि पुराने लाइसेंस को भी रद्द कर दिया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अधिकारियों को इसको लेकर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी देने का आदेश दिया है। बाकी जिलों में भी ईको फ्रेंडली पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई है। कहा गया है कि बाकी जिलों में ईको फ्रेंडली पटाखे दीपावली और गुरुपर्व के दिन रात 8 से 10 बजे तक और छठ पर्व में सुबह 6 से 8 बजे तक फोड़े जा सकेंगे। क्रिसमस और नए साल के मौके पर रात 11 बजकर 55 मिनट से रात 12 बजकर 30 मिनट तक ही ईको फ्रेंडली पटाखे फोड़ने की अनुमति नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें