ब्रेकिंग
नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?

Indian Fashion Exhibition: पटना में इस दिन लगने वाला है फैशन एग्जिबिशन, देशभर के डिजाइनर होंगे शामिल

Indian Fashion Exhibition: पटना के गांधी मैदान के पास होटल पनाज में भारतीय फैशन एक्जिविशन का आयोजन होने जा रहा है, जो दो दिवसीय प्रदर्शनी है.

 Fashion Exhibition
इंडियन फैशन
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Indian Fashion Exhibition: पटना के गांधी मैदान के पास होटल पनाज में दो दिवसीय भारतीय फैशन एक्जिविशन का आयोजन किया जा रहा है, जो 22 और 23 मई 2025 को आयोजित हो रहा   है। यह प्रदर्शनी पूर्वाह्न 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेगी। इस बार इस प्रदर्शनी में लगभग 45 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां फैशन प्रेमियों को विविधता से भरपूर कपड़े, ज्वेलरी, लहंगे, कुर्तियां, सूट्स, और इंडो-वेस्टर्न डिज़ाइनर ड्रेसेस देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।


कोलकाता की यह कंपनी, जो 2011 से विभिन्न भारतीय शहरों में 1000 से अधिक प्रदर्शनी आयोजित कर चुकी है, अब पटना में अपने शानदार फैशन कलेक्शन के साथ आ रही है। इस प्रदर्शनी में देशभर के शीर्ष डिजाइनर जैसे कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, और इंदौर से भाग लेंगे। पिछले साल की शानदार सफलता के बाद, इस बार फिर से विभिन्न प्रकार के नवीनतम डिज़ाइन और ट्रेंड्स पेश किए जाएंगे।


इस बार, गर्मी और लगन के मौसम को देखते हुए, डिज़ाइनरों ने नए और फैशनेबल कपड़े तैयार किए हैं जो ट्रेंड में रहेंगे। इस प्रदर्शनी में खासकर नई डिज़ाइन की ज्वेलरी, फुटवियर, और आकर्षक ड्रेसेस प्रदर्शित किए जाएंगे।


कंपनी के निदेशक श्री उमेश माध्यान ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पटना वासियों को आधुनिक फैशन से परिचित कराना है। इसके अलावा, कई प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्रियाँ भी प्रदर्शनी में शिरकत करेंगी। इस प्रदर्शनी में भाग लेकर आगंतुक अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज से मिल सकते हैं।


इस प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। सूत्रा द्वारा आयोजित इस फैशन एक्जिविशन में आपके परिवार और मित्रों का स्वागत किया जाता है। यह प्रदर्शनी पटना के फैशन प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें