ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: सृजन घोटाले में खजाना लूटने वाले को मिली सजा...4.50 करोड़ की अवैध निकासी मामले में भ्रष्‍ट 'अफसर' पर नीतीश सरकार का ‘बड़ा वार’

बिहार में 4.50 करोड़ की अवैध निकासी करने वाले BAs अधिकारी चंद्रशेखर झा पर नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, सृजन घोटाले में दोषी पाये जाने पर 100% पेंशन काटी गई।

Bihar News  Srijan Scam Bihar  Chandrashekhar Jha BAs Officer  Bihar Corruption News  4.5 Crore Scam Bihar  Nitish Government Action  Pension 100 Percent Cut Bihar  CBI Case Bihar  Pirpainti BDO Scam
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सरकारी खजाना लूटने वाले अधिकारी को नीतीश सरकार ने बड़ी सजा दी है. भ्रष्ट अधिकारी ने अपने सेवाकाल में सरकारी बैंक खाते से लगभग 4.50 करोड़ की राशि सृजन महिला विकास समिति के खाते में अवैध रूप से ट्रांसफर किया था. इस मामले में सीबीआई ने वर्ष 2018 में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंद्रशेखर झा के खिलाफ केस दर्ज किया था. सरकार ने 2024 में ही आरोपी अधिकारी के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दी थी. अब जाकर रिटायर्ड अधिकारी पर बड़ा डंडा चला है. 

अधिकारी ने 4.5 करोड़ का किया था घोटाला

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंद्रशेखर झा के खिलाफ दर्ज केस में सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि इन्होंने बड़े स्तर पर खेल किया है. भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के बीडीओ रहने के दौरान चंद्रशेखर झा ने अवैध रूप से एवं निजी लाभ के लिए विभिन्न चेक के माध्यम से जालसाजी कर सरकार का करोड़ों रुपए सृजन महिला विकास सहयोग समिति के खाते में हस्तांतरित किया. अधिकारी ने अपनी पत्नी बबीता झा के नाम से वसुंधरा गाजियाबाद में बुक किए गए फ्लैट का भुगतान करने का साक्ष्य पाया गया. सृजन महिला विकास समिति में खाता खुलवाने का भी साक्ष्य पाया गया. सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ 16 अगस्त 2018 को केस दर्ज किया था. विधि विभाग ने सीबीआई केस के आलोक में 4 अक्टूबर 2024 को अभियोजन की स्वीकृति दी थी .

पेंशन की राशि 100 फीसदी कटौती

चंद्रशेखर झा जो बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे, वर्तमान में सेवानिवृत्त है. इनके खिलाफ सरकारी  खातों से चार करोड़ 52 लाख 88,200 की अवैध निकासी के आरोप हैं. भागलपुर के जिलाधिकारी ने 12 जुलाई 2025 को इनके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराया था . सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी चंद्रशेखर झा की पेंशन को 100% कटौती करने का निर्णय लिया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें