ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

IG Sunil kumar Nayak: आंध्र प्रदेश पुलिस ने IG सुनील कुमार नायक को क्यों किया अरेस्ट? बहुत बड़ी है वजह, जानिए..

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान आईजी (फायर सर्विसेज) सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने 2021 के कथित हिरासत प्रताड़ना और जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला वाईएसआरसीपी नेता रघु राम कृष्ण राजू की गिरफ्तारी से जुड़ा है।

IG Sunil kumar Nayak
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IG Sunil kumar Nayak: आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोमवार सुबह बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार नायक को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले सुबह में पुलिस ने सुनील नायक के सरकारी आवास में छापेमारी की थी. इस दौरान बिहार पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। सुनील कुमार नायक वर्तमान में बिहार में आईजी (फायर सर्विसेज) के पद पर तैनात हैं। गिरफ़्तारी के बाद जब सुनील नायक को आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम लेकर आवास से निकल रही थी तो बड़ी संख्या में होमगार्ड और फायर सर्विस के जवानों ने गाडी को रोकने की कोशिश की.


दरअसल यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपसभापति रघु राम कृष्ण राजू पर कथित जानलेवा हमले और हिरासत में प्रताड़ना के मामले से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में नायक की भूमिका की जांच की जा रही है और उनसे पूछताछ की संभावना है। गिरफ्तारी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक ए.आर. दामोदर, जो इस मामले के जांच अधिकारी हैं, ने इससे पहले दो बार सुनील नायक को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में जब रघु राम कृष्ण राजू को गिरफ्तार किया गया था, उस समय सुनील नायक आंध्र प्रदेश में डीआईजी, सीआईडी के पद पर कार्यरत थे। राजू ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उनकी जान लेने की कोशिश की गई।


जुलाई 2024 में राजू की शिकायत पर पुलिस ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सहित कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में तत्कालीन सीआईडी प्रमुख, खुफिया प्रमुख और अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सुनील कुमार नायक 2019 में प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश गए थे और डीआईजी, सीआईडी के रूप में कार्यरत रहे। वर्ष 2023 में वे वापस बिहार लौट आए और वर्तमान में आईजी (फायर सर्विसेज) के पद पर कार्य कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें