ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

होमगार्ड जवान की होगी पुलिस कमांडो की तरह ट्रेनिंग, 2 हजार 700 जवानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

PATNA: राज्य में होमगार्ड की ट्रेनिंग अब पुलिस के जवानों की ही तरह की जाएगी। इनकी ट्रेनिंग स्टेट कमांडो की तरह होगी। इसमें गोरिल्ला वार टेक्निक, पाइप प्रैक्टिस, रोप क्लाइमिंग

होमगार्ड जवान की होगी पुलिस कमांडो की तरह ट्रेनिंग, 2 हजार 700 जवानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राज्य में होमगार्ड की ट्रेनिंग अब पुलिस के जवानों की ही तरह की जाएगी। इनकी ट्रेनिंग स्टेट कमांडो की तरह होगी। इसमें गोरिल्ला वार टेक्निक, पाइप प्रैक्टिस, रोप क्लाइमिंग जैसे कई विशेष तरीके शामिल होंगे। इन्हें इस तरह की विशेष ट्रेनिंग देने के लिए सेना के रिटायर्ड 20 सूबेदारों को बुलाया गया है। इन जवानों को यह खास तरह की ट्रेनिंग बिहटा स्थित होमगार्ड के ट्रेनिंग सेंटर में इसके लिए विशेष तौर पर की गई है। 


यह ट्रेनिंग पांच चरणों में दी जाएगीऔर सभी में अलग-अलग टेकनीक सिखाये जायेंगे। इस तरह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद होमगार्ड के जवानों को विशेष स्थानों की सुरक्षा के अलावा विशेष कार्यक्रमों में भी तैनात किया जाएगा। बिहार होमगार्ड के जवानों को आर्मी के पूर्व पदाधिकारियों से ट्रेनिंग दिलाने वाला देश का पहला राज्य बना है। राज्य में दो हजार 700 होमगार्ड के जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्हें भी इसी तरह विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी। 


इस मामले में समादेष्टा चंदन कुशवाहा ने बताया कि आने वाले दिनों में होमगार्ड में आठ हजार जवानों की बहाली होगी। इस तरह की ट्रेनिंग लेने के बाद होमगार्ड के जवान भी पूरी तरह से तैयार और मजबूत हौसलों के साथ ड्यूटी करेंगे। जिसके बाद होमगार्ड के जवानों को लेकर पहले वाली छवि बदल जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें