ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

होली पर दिल्ली से यूपी-बिहार आना होगा आसान, रेलवे चलाने जा रहा है स्पेशल ट्रेनें

DESK : होली पर दिल्ली से यूपी-बिहार आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है. दिल्ली से

होली पर दिल्ली से यूपी-बिहार आना होगा आसान, रेलवे चलाने जा रहा है स्पेशल ट्रेनें
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : होली पर दिल्ली से यूपी-बिहार आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए कई  स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है.  दिल्ली से यूपी बिहार के लिए करीब दो दर्जन ट्रेनें चलाई जाएगी. उत्तर रेलवे ने यूपी और बिहार के स्टेशनों के लिए 18 ट्रेनों का संचालन शुरू भी कर दिया है. इसके साथ ही नई दिल्ली-बरौनी, आनंदविहार टर्मिनल-गया, आनंद विहार टर्मिनल-पटना और आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी के बीच 4 जोड़ी सुपर फास्ट होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

इन चार जोड़ी ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित होंगे. हम आपको यहां इन ट्रेनो की सारी डिटेल बता रहे हैं... 

नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेनः 
19, 23, 26 एवं 30 मार्च को नई दिल्ली से 19.25 बजे चलेगी और अगले दिन 15.00 बजे बरौनी पहुंचेगी.  वापसी में यह बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 20, 24, 27 एवं 31 मार्च को बरौनी से 19.30 बजे चलेगी और अगले दिन 16.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर होकर जाएगी और इसमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 6, वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच लगाये जायेंगे.

आनंदविहार टर्मिनल-गया होली स्पेशलः 
19, 22, 26 एवं 29 मार्च को आनंदविहार टर्मिनल से 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 15.30 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में गया-आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 20, 23, 27 और 30 मार्च को गया से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 6, वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच लगाये जायेंगे.

आनंदविहार टर्मिनल-पटना होली स्पेशलः 
21, 23, 26 एवं 28 मार्च को आनंदविहार टर्मिनल से 14.55 बजे खुलकर अगले दिन 09.00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में पटना-आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 22, 24, 27 एवं 29 मार्च को पटना से 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 15 तथा वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी 03 कोच लगाये जायेंगे.

आनंदविहार टर्मिनल-जोगबनी होली स्पेशलः 
दिनांक 19 एवं 30 मार्च, 2021 को आनंदविहार टर्मिनल से 08.10 बजे खुलकर अगले दिन 07.50 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में जोगबनी-आनंदविहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन दिनांक 20 एवं 31 मार्च को जोगबनी से 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 20.45 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकुलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकुलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच लगेंगे.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें