ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत

घर में होली की तैयारी चल रही थी, उधर चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद बच्चे नदी में नहाने गये हुए थे। एक-एक कर छह बच्चे गहरे नदी में डूब गये और सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में एक साथ 6 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के राखवा पंचायत की है, जहां राघवा नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।


घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बच्चे दोपहर में राघवा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। 


उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर छह बच्चे नदी में समा गए। नदी किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी बच्चे पानी में लापता हो चुके थे।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। शव निकलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें