ब्रेकिंग
रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतरामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

थाना प्रभारी को रिश्वत मांगना पड़ गया भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

GOPALGANJ: बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। ताज़ा मामला गोपालगंज का है, जहां माधोपुर थाना प्रभारी को जमीनी मामले में खर्चा पानी मांगना भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने

थाना प्रभारी को रिश्वत मांगना पड़ गया भारी, एसपी ने किया सस्पेंड
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। ताज़ा मामला गोपालगंज का है, जहां माधोपुर थाना प्रभारी को जमीनी मामले में खर्चा पानी मांगना भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी कामेश्वर यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 




बताया जा रहा है कि यह वीडियो 3 महीना पुराना है। दरअसल बरौली के माधोपुर की रहने वाली एक महिला ने जमीनी विवाद को लेकर माधोपुर ओपी प्रभारी कामेश्वर प्रसाद यादव से मदद की गुहार लगाई थी। इसी गुहार के बाद ओपी प्रभारी ने रिश्वत मांगना शुरू कर दिया था, जिसके बाद महिला को घुस देने पड़े थे। अब यह वीडियो सारण डीआईजी को भेजकर जांच के बाद करवाई के लिए भेजा गया था। 




सारण डीआईजी के आदेश पर एसपी ने ओपी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसपी आनंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि बिहार से इस तरह का ये पहला मामला नहीं है बल्कि ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिसके लिए भ्रष्टाचारियों को अपनी नौकरी तक गवानी पड़ती है। इसके बावजूद घूसखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें