ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में भारी मात्रा में वाहन, नकद और मोबाइल बरामद। जावेद अली के बयान से गिरोह का पूरा नेटवर्क सामने आया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी और पशु चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने किया।


बीती रात माधवपुर, बरौली और मोहम्मदपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

बलेट कुमार, 23 वर्ष, पिता मंजय राम, निवासी हरदिया

इमरान शाह, 26 वर्ष, पिता धनमन शाह, निवासी कड़वा

हसमद्दीन अंसारी, 22 वर्ष, पिता नुरआलम अंसारी, निवासी पडरौना

जावेद अली, 25 वर्ष, पिता शेराजुल शाह, निवासी कोइरीगांवा जोगी टोला

(सभी थाना बरहरिया, जिला सिवान के निवासी)


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। विशेष रूप से जावेद अली के बयान के आधार पर पूरे गिरोह के नेटवर्क की जानकारी सामने आई है, जिस पर आगे की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया, जिसमें 30 हजार रुपये नकद, दो पिकअप वाहन, एक ऑल्टो कार, तीन मोटरसाइकिल, दो मोटर, चार मोबाइल फोन और एक गैस सिलेंडर शामिल हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और पशु तस्करी एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस कार्रवाई के जरिए गिरोह की कमर तोड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में पशु तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और इसके लिए विशेष टीम गठित की गई थी। 


हालांकि, गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गोपालगंज पुलिस इस मामले में गहन अनुसंधान कर रही है और गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है। कुल मिलाकर यह कार्रवाई न केवल बड़ी सफलता मानी जा रही है, बल्कि इससे पशु तस्करी के खिलाफ एक कड़ा संदेश भी गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें