Bihar Ips News: बिहार के एक जिले के पुलिस अधीक्षक विदेश दौरे पर जा रहे हैं. राज्य सरकार ने उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी है. गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारी को 12 दिनों की छुट्टी दी है.
गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि गोपालगंज जिले के पुलिस अधीक्षक 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित 5 मई से 16 मई तक अवकाश पर रहेंगे. अवधेश दीक्षित 7 मई से 13 मई तक स्पेन के दौरे पर रहेंगे. राज्य सरकार ने निजी खर्च पर विदेश जाने की अनुमति दे दी है. गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित के अवकाश पर रहने की स्थिति में सूबे के डीजीपी वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.





