ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके से एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू की गई है।

बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई भोरे थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में की गई, जहां लाखों रुपये कीमत की अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भोरे थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में कुछ लोग अवैध तरीके से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसके लिए हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम का गठन किया गया। 


संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर गांव में पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान करीब चार धुर जमीन पर अफीम की फसल उगाई हुई मिली। पुलिस के अनुसार यह फसल लगभग तैयार होने की स्थिति में थी और बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। टीम ने मौके पर ही पूरी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया, ताकि इसका अवैध उपयोग न हो सके।


इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इसमें कितने लोग शामिल हैं।


इस संबंध में हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध अफीम की खेती के पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन और कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें