ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

PATNA : कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. आम और खास लोग जको अपनी चपेट में ले रहा है. बिहार के कई मंत्री और नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. अब खबर आ रही है कि केंद्रीय पंचायती रा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. आम और खास लोग जको अपनी चपेट में ले रहा है. बिहार के कई मंत्री और नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. अब खबर आ रही है कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह कोरोना संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.


उन्होंने लिखा है कि शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं. उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना टेस्ट कराएं.


बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. उनके पीए समेत कई और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके अलावा भी बीजेपी के कई दिग्गज नेता मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, वरुण गांधी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. 


वहीं, कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कोरोना की चपेट में हैं. इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कर्णाटक के बसवराज बोम्मई को भी कोरोना है. इसी तरह बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद व रेणु देवी और गोवा के डिप्टी सीएम मनोगर अजगांवकर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें