ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया और गाली-गलौज भी की।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बहियार में घास काटने गई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पीड़िता ने वीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि 17 फरवरी की  दोपहर गांव से सटे बहियार में घास काटने गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और गेहूं के खेत में खींचकर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और कचिया (हसुआ) के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।


पीड़िता के अनुसार, जब उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर मैदा बभनगामा निवासी मोहम्मद जमानत, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद मिस्टर तथा बलिया थाना अंतर्गत हुसैना निवासी मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें बेगूसराय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें