ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, बिहार से दिल्ली-पंजाब-हरियाणा जाने वाले लोग परेशान; यात्री बोले- नीतीश कुमार बनें रेल मंत्री

Bihar News: होली के बाद गया जंक्शन पर दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूरों और यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। यात्री सीट पाने में परेशानी झेल रहे हैं और नीतीश कुमार से रेल मंत्रालय मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: होली पर्व के समापन के बाद गया जंक्शन पर दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूरों और यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जंक्शन परिसर और प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में बैठने के लिए लंबी लाइनों की स्थिति बनी हुई है। खासकर जनरल बोगी में सीट पाने के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।


होली के बाद बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में अपने काम पर लौट रहे हैं। दूसरे राज्यों के लिए चलने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को सफर के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गया जंक्शन पर सैकड़ों यात्री जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश करते देखे गए, वहीं रेल पुलिस उनकी मदद कर रही है और भगदड़ कर रहे यात्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।


यात्रियों का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए दिल्ली जा रहे हैं, इसलिए उन्हें रेल मंत्रालय मिलना चाहिए। पूर्व में रेल मंत्री रह चुके नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कई ट्रेनें बढ़ाई थीं और उनका कार्यकाल राज्यवासियों के लिए सुविधाजनक साबित हुआ।


दिल्ली जाने वाले एक यात्री ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार से बहुत उम्मीदें रखती है। यदि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर वह राज्यसभा जाते हैं, तो उन्हें कोई महत्वपूर्ण विभाग मिलना चाहिए, खासकर रेल मंत्रालय, क्योंकि इससे बिहार को आने वाले पर्वों में और अधिक ट्रेनें मिलेंगी।


वहीं, ट्रेन में यात्रा कर रहे युवक ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को रेल मंत्री बनाया जाता है तो रेलवे और मजबूत होगा। पहले ट्रेनों में 6 जनरल बोगी होती थीं, अब दो-दो डब्बे लगने लगे हैं। नीतीश कुमार के पूर्व कार्यकाल में बिहार को कई ट्रेनें दी गईं, इसलिए उनके आने पर जनरल बोगी और बढ़ने की उम्मीद है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें