ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सात फेरों से पहले वैक्सीन सेंटर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, शादी से पहले लिया टीका

GAYA : कोरोना से बचाव के लिए गया जिले से एक बड़ी ही दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। यहां एक दूल्हा-दुल्हन मंदिर में शादी करने जा रहे थे। गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में शादी के

सात फेरों से पहले वैक्सीन सेंटर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, शादी से पहले लिया टीका
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : कोरोना से बचाव के लिए गया जिले से एक बड़ी ही दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। यहां एक दूल्हा-दुल्हन मंदिर में शादी करने जा रहे थे। गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में शादी के लिए जब दूल्हा और दुल्हन पहुंचे तो उनकी शादी में पहुंचे कई लोगों ने पूछा कि क्या दोनों ने कोरोना की वैक्सीन ले ली है? दूल्हे मियां और दुल्हन दोनों में से किसी ने कोरोना का टीका नहीं लगाया था लिहाजा मंदिर परिसर में ही बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में शादी से पहले दोनों ने कोरोना का टीका लगवाया।


बोधगया सिराजपुर के रहने वाले विकास और नवादा के रजौली गांव की रहने वाली पूनम विष्णुपद मंदिर के पास स्थित विश्रामगृह में पूरे परिवार के साथ शादी करने पहुंचे थे। दोनों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली थी इसलिए पहले उन्होंने टीका लिया उसके बाद सात फेरे। उनकी शादी में आये लोगों ने नवविवाहित जोड़े को तालियों से स्वागत किया। 


कोरोना वैक्सीन को लेकर ऐसे जागरूकता अगर हर तरफ देखने को मिले तो इससे महामारी का मुकाबला मजबूती से किया जा सकता है। नए जीवन की शुरुआत करने वाले विकास और पूनम में अपनी शादी के पहले वैक्सीन लेकर उन युवाओं को भी संदेश दिया है जो भविष्य में शादी करने वाले हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें