ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

गया के खिजरसराय पहुंचे आशुतोष, मुकेश के गुनहगारों को सज़ा देने की मांग

GAYA : राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद आशुतोष कुमार लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। आशुतोष आज गया के खिजरसराय पहुंचे और मुकेश सिंह हत्याकांड के आरोपियों को जल्द सजा देने की मांग

गया के खिजरसराय पहुंचे आशुतोष, मुकेश के गुनहगारों को सज़ा देने की मांग
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद आशुतोष कुमार लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। आशुतोष आज गया के खिजरसराय पहुंचे और मुकेश सिंह हत्याकांड के आरोपियों को जल्द सजा देने की मांग की। उन्होनें मुकेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की और इस मामले में लीपापोती करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नीतीश सरकार पर हमला भी बोला।


जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि 23 मई को दिनदहाड़े मुकेश कुमार सिंह की अपराधियों के द्वारा गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस अभियुक्त को पकड़ने में विफल रही है। कही न कहीं इस मामले में पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है। उन्होनें कहा कि हत्या के 14 दन बीत जाने के बाद भी दोषियों को न तो पकड़ा गया न ही कोई कार्रवाई और तो और अपराधियों के द्वारा गांव के लोगों को धमकाया जा रहा है।


आशुतोष कुमार ने कहा कि बिहार में लॉ एंड आर्डर की हालत खराब है। लॉकडाउन में अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सरकार अपराधियों को लगाम कसने में पूरी तरह विफल दिख रही है। बिहार में हर तरफ अराजकता फैल गयी है और सरकार चुनाव की रणनीति बनाने में व्यस्त है। सीएम नीतीश कुमार फिर से कैसे सीएम बने इसी जुगत में लगे हुए हैं बिहार की जनता को वे भूल चुके हैं।


जेजेपी महासचिव शैलेन्द्र कुमार ने स्थानीय जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जल्द से जल्द नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए नहीं तो हम इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। सड़क पर उतर कर प्रशासन और सरकार का विरोध करेंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें