BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर
24-Apr-2025 09:04 PM
By First Bihar
GAYA: खुशी के मौके पर लोग हर्ष फायरिंग करते हैं जिसके चलते कभी-कभी जान भी चली जाती है। इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है, लेकिन इससे लोग सबक नहीं सीखते। लोग इसे स्टेटस सिंबल मानने लगे हैं। इनको लगता है कि हथियार चमकाने से लोग इज्जत देंगे। दबंग समझकर डर कर रहेंगे। इसी मानसिकता को लेकर कुछ लोग हथियार का प्रदर्शन करते हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले की है जहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पचमा गांव की बताई जा रही है, जहां जन्मदिन के जश्न ने कुछ ही घंटों में पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कट्टा हाथ में लहराते एक लड़की और युवकों का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। चली समीयाना में आज तोहरे चलते गोली भोजपुरी अश्लील गाने पर युवक और युवतियों ने जमकर ठुमके लगाये। हाथ में कट्टा लहराते डांस करते लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
मामला पचमा गांव निवासी सत्येंद्र यादव के पुत्र सिंटू कुमार यादव के जन्मदिन से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सिंटू के जन्मदिन के अवसर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान पार्टी में शामिल युवक-युवतियों ने जमकर डांस किया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि कई युवक और कुछ युवतियां डांस के दौरान देसी कट्टा लहराते हुए नजर आए।
पार्टी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सिंटू कुमार खुद भी हथियार हाथ में लेकर नाच रहा है, और उसके साथ मौजूद कुछ लड़कियां भी हथियार के साथ झूमती दिख रही हैं। वीडियो में हथियारों की नुमाइश और लापरवाही से डांस करते हुए लोग सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध रूप से लाए गए थे, और अगर ये अवैध हथियार हैं, तो इनकी आपूर्ति कहां से हुई। यह घटना एक बार फिर से राज्य में आम नागरिकों द्वारा हथियारों के खुले प्रदर्शन और कानून व्यवस्था को धता बताने की प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है। पुलिस ने अपील की है कि इस तरह के मामलों में लोग सहयोग करें और कानून का उल्लंघन करने वालों की जानकारी संबंधित थाने को दें।
रिपोर्ट:- नितम राज, गया