ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: 11 वर्षों से फरार चल रहा कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, पुलिस और STF ने कुछ ऐसे कसा शिकंजा

Bihar News: बिहार पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली नेता परीक्षा जी उर्फ परीक्षा भूईया उर्फ परीक्षा मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: यह गिरफ्तारी गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरहा गांव के पास की गई, जहां वह गुप्त रूप से छिपा हुआ था। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार नक्सली नेता परीक्षा जी को बरहा गांव के आसपास देखा गया है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। रणनीतिक ढंग से की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम को आखिरकार सफलता मिली और नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।


लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

परीक्षा जी नक्सल गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहा है और उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह माओवादी संगठन का एक महत्वपूर्ण सदस्य रहा है। सुरक्षा बलों को नुक्सान पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बनाने जैसे कई मामलों में वांछित था। सूत्रों के अनुसार, वह छकरबंधा और आस-पास के जंगलों में सक्रिय रहकर संगठन को पुनः सशक्त करने की कोशिश कर रहा था।


माओवादी संगठन को लगा बड़ा झटका 

गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता पहले भी देखी जाती रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पुलिस और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से उनकी गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। परीक्षा जी की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। इस संबंध में गया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि उससे नक्सली नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ मिल सकती हैं। 


आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। पुलिस अब इस गिरफ्तारी के आधार पर नक्सलियों के बाकी नेटवर्क तक पहुँचने की कोशिश में जुट गई है।


गया से नीतम राज की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें