Bihar Mausam Update: बिहार का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से मध्यम से भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग के अलर्ट में मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.
आपदा प्रबंधन विभाग ने गया, नवादा, जमुई जिला के लिए शाम 5.20 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है.
वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने पश्चिम चंपारण जिले के लिए भी अलर्ट जारी किया है. मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा को लेकर Orange Alert की चेतावनी जारी की गई है. शाम 5 बजकर 39 मिनट तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.





