ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

बिहार में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की मांग, BJP नेता कृष्ण कुमार सिंह ने सरकार से की मांग

DESK: बिहार में BJP के वरीय नेता सह गया के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने सरकार से 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की मांग की है। बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेक

बिहार में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की मांग, BJP नेता कृष्ण कुमार सिंह ने सरकार से की मांग
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिहार में BJP के वरीय नेता सह गया के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने सरकार से 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की मांग की है। बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कृष्ण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी से बिहार में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की अपील की है।  



गया के पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकास से ग्रामीण इलाकों में शादी समारोह के कारण भीड़ उमड़ रही है उससे भी संक्रमण फैल रहा है। हालांकि फैलते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने गाइडलाइन भी बनाया। जिसके तहत शाम चार बजे तक दुकाने बंद  करने का निर्देश जारी किया गया है। वही शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। शाम चार बजे के पहले बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।



 धारा 144 लागू होने के बावजूद बारात निकलने का सिलसिला जारी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोह आयोजित हो रहे है जिसमें काफी भीड़ इकट्ठी हो रही है। एक गांव से दूसरे गांव में बाराती जा रहे हैं। बारात में सैकड़ों की भीड़ देखने को मिल रही है। जिससे एक गांव से दूसरे गांव में संक्रमण फैलने का हमेशा खतरा बना रहता है। बिहार में जिस तरह से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है उसे देखते हुए लॉकडाउन लगाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचता। इसलिए कब से कम 15 दिनों का लॉकडाउन बिहार में लगाया जाना चाहिए। ऐसा करके कोरोना के चेन को तोड़ा जा सकेगा। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें