ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

गया जिले में बहेरा-डोभी मार्ग पर पुलिस ने डाक पार्सल वाहन से 394 किलो गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जब्त माल की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: गया जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध टीम एवं बहेरा थाना की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहेरा-डोभी मार्ग से एक कंटेनरनुमा डाक पार्सल पिकअप वाहन से 394 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च की रात को मद्यनिषेध टीम और बहेरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में भारी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 अजय प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बहेरा-डोभी मार्ग पर वाहन जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान रात एक सफेद रंग का कंटेनरनुमा डाक पार्सल पिकअप वाहन, जिस पर Blue Dart DHL लिखा था, को रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने प्रारंभ में कूरियर का सामान होने की बात कही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन में गांजा छिपाकर ले जाने की बात स्वीकार कर ली। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी 2 अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।


उन्होंने बताया की जांच के दौरान प्लास्टिक के बंडलों में छिपाकर रखे गए 108 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिनका कुल वजन 394 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि गांजा की खेप झारखंड के चतरा से जहानाबाद ले जाई जा रही थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वैशाली जिला निवासी गणेश कुमार और मोनू कुमार के रूप में हुई है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें