ब्रेकिंग
Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

फिर से सहरसा जेल शिफ्ट किए गए आनंद मोहन, अहले सुबह लाया गया

SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सहरसा से भागलपुर केंद्रीय जेल भेजे गए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को वापस सहरसा जेल शिफ्ट कर दिया गया है. रविवार की अहले सुबह उन्हें विशेष केंद्रीय कारा से

फिर से सहरसा जेल शिफ्ट किए गए आनंद मोहन, अहले सुबह लाया गया
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सहरसा से भागलपुर केंद्रीय जेल भेजे गए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को वापस सहरसा जेल शिफ्ट कर दिया गया है. रविवार की अहले सुबह उन्हें विशेष केंद्रीय कारा से सहरसा वापस लाया गया. 

बता दें कि दो महीने पहले 21 अक्टूबर को आनंद मोहन को  सहरसा जेल से भागलपुर जेल लाया गया था. भागलपुर शिफ्ट किए जाने के बाद नाराज पूर्व सांसद ने अन्न छोड़ दिया था. उन्होंने जेल आईजी को पत्र लिखकर राजनीतिक द्वेष के कारण भेजे जाने का आरोप लगाया था.

 इस दौरान उन्होंने सहरसा जेल भेजे जाने तक अन्न ग्रहण नहीं करने का ऐलान कर दिया था. वे सिर्फ नींबू-पानी ले रहे थे. पर 18 दिन बाद जेल प्रशासन के मनाने पर उन्होंन अन्न लेना शुरू किया था. बता दें कि बिहार चुनाव 2020 में राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को सहरसा विधानसभा सीट और बेटे चेतन आनंद को शिवहर विधानसभा सीट से राजद ने अपना कैंडिडेट बनाया था. शिवहर सीट से उनके बेटे चेतन आनंद ने जीत दर्ज की है. वहीं पत्नी लवनी आनंद को हार  मिली. 10 नवंबर को चुनाव  रिजल्ट आने के बाद पत्नी और बेटे ने उनसे मुलाकात की थी.17 नवंबर को बाहुबली सांसद आनंद मोहन ने पेरोल के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अभी उसे मंजूरी नहीं मिली है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें