ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Patna Train News: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, खुलने के साथ ही दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेस ट्रेन; यात्रियों में मचा हड़कंप

Patna Train News: पटना के फतुहा रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन से छूटते ही दो कोच अलग हो गए, लेकिन समय रहते ट्रेन रोक ली गई। रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।

Patna Train News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Train News: पटना के फतुहा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब श्रमजीवी एक्सप्रेस के दो कोच कपलिंग टूटने की वजह से मुख्य रैक से अलग हो गए। घटना सुबह 8:10 बजे की है, जब ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही थी। गनीमत रही कि ट्रेन की गति धीमी थी और समय रहते ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिससे कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।


बताया जा रहा है कि जैसे ही श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म छोड़ रही थी, अचानक दो बोगियां मुख्य ट्रेन से अलग हो गईं और प्लेटफॉर्म पर ही रुक गईं। गार्ड और स्टेशन मास्टर को स्थिति की जानकारी मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए गए।


रेलवे कर्मचारियों ने 8:31 बजे तकनीकी मरम्मत कर कोच को फिर से ट्रेन से जोड़ दिया। जांच के बाद ट्रेन को 9:02 बजे सुरक्षित रूप से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कपलिंग टूटने की वजह से हुई। यदि यह गड़बड़ी तेज रफ्तार में होती, तो भयंकर हादसा हो सकता था और यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।


घटना के बाद यात्रियों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्दी सामान्य हो गई। यात्रियों ने राहत की सांस ली कि हादसा स्टेशन पर ही हुआ। रेलवे प्रशासन ने कपलिंग टूटने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर रवाना हो चुकी है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें