ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, पटना से रांची के लिए रवाना हुई वंदे भारत, जानिए टाइम-टेबल और रूट

PATNA/RANCHI: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन का इंतजार अब खत्म हो गया है. सोमवार यानी 12 जून को को पटना से रांची के लिए रवाना हो गई. रवाना करने से पहले

 इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, पटना से रांची के लिए रवाना हुई वंदे भारत, जानिए टाइम-टेबल और रूट
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA/RANCHI: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन का इंतजार अब खत्म हो गया है. सोमवार यानी 12 जून को को पटना से रांची के लिए रवाना हो गई. रवाना करने से पहले विधिवत पूजा की गई. और हरी झंडी के साथ इसे रांची के लिए रवाना किया गया. हाई स्पीड ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना किया गया. जो गया और बरकाकाना के रास्ते यह ट्रेन रांची पहुंचेगी. 


ट्रेन इस दौरान 08.20 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. फिर वापसी में रांची से पटना के लिए 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी. बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना से रांची के बीच 6 स्टेशनों पर ठहराव होगा. पटना से खुलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में इस ट्रेन का ठहराव होगा. गया में यह ट्रेन 10 मिनट रूकेगी जबकि बरकाकाना में इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट के लिए होगा. बाकि स्टेशनों पर ट्रेन कितनी देर रूकेगी फिलहाय यह तय नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान जो समय तय किया गया है वहीं इस ट्रेन की टाइमिंग होगी लेकिन ट्रायल के बाद इसमें कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं.


वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को लेकर दानापुर और धनबाद रेल डिवीजन की तरफ से TI प्रतिनियुक्ति किए गए हैं जो ट्रायल के दौरान पल- पल की रिपोर्ट देंगे. उधर, ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेल कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई थी. रेलवे के वरीय अधिकारियों की देखरेख में कर्मियों को ट्रेंड किया गया है. इस ट्रायल रन के दौरान सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसका परिचालन शुरू हो जाएगा. वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय करेगी.  



टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें