ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

कल से केवल सुधा दूध की कीमतें ही नहीं बढ़ेंगी, दूसरे मिल्क प्रोडक्ट के दाम भी बढ़ेंगे

PATNA : 2 दिन पहले ही कॉम्फेड ने सुधा दूध की कीमतों में इजाफे का एलान कर दिया था। सुधा दूध की बढ़ी हुई कीमतें एक 11 नवंबर से लागू होंगी। सुधा मिल्क की कीमतों में इजाफा होने के

कल से केवल सुधा दूध की कीमतें ही नहीं बढ़ेंगी, दूसरे मिल्क प्रोडक्ट के दाम भी बढ़ेंगे
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : 2 दिन पहले ही कॉम्फेड ने सुधा दूध की कीमतों में इजाफे का एलान कर दिया था। सुधा दूध की बढ़ी हुई कीमतें एक 11 नवंबर से लागू होंगी। सुधा मिल्क की कीमतों में इजाफा होने के बाद अगर आप सोच रहे हैं कि दूसरे मिल्क प्रोडक्ट के दाम पुराने रहेंगे तो इस गलतफहमी को दूर कर लीजिए। दूध की कीमतों के साथ-साथ सुधा के दूसरे मिल्क प्रोडक्ट की कीमतें भी बढ़ने जा रही हैं। सुधा अपने मिल्क प्रोडक्ट की कीमतें भी बढ़ा रहा है। पनीर से लेकर पेड़ा, गुलाब जामुन, बालूशाही, मिल्क केक की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि घी, मक्खन, लस्सी, दही की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। 


सुधा दूध 11 नवंबर से प्रति लीटर तीन से चार रुपये महंगा हो रहा है। सुधा का फुल क्रीम वाला गोल्ड अब 56 रुपये लीटर मिलेगा। सुधा गोल्ड पहले 52 रुपये में उपलब्ध था। स्टैंडर्ड मिल्क अब 49 रुपये प्रति लीटर, काऊ मिल्क 46 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। सुधा ने अपने दूसरे मिल्क प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा किया है उसके मुताबिक 200 ग्राम वाले पनीर का पैकेट अब 75 रुपये में ग्राहकों को मिलेगा। पहले इसकी कीमत 70 रुपये थी। सुधा ने पनीर की कीमतों में प्रति 200 ग्राम 5 रुपये का इजाफा किया है। इसके अलावे ढाई सौ ग्राम पेड़ा और मिल केक के पैकेट की कीमतों में 8 रुपये का इजाफा किया गया है। पहले इसकी कीमत 100 रुपये थी अब 108 रुपये होगी। एक किलो गुलाब जामुन अब 10 रुपये ज्यादा महंगा मिलेगा। पहले इसकी कीमत 220 रुपये थी अब 230 रुपये होगी। बालूशाही की कीमत में भी इतना ही इजाफा किया गया है। 


कॉम्फेड ने सुधा प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफे के पीछे दूध उत्पादकों को पहले से ज्यादा पैसे देने का कारण बताया है। दूध उत्पादकों को दी जाने वाली राशि में प्रति किलो 2 रुपये 32 पैसे की वृद्धि की गई है। अब दूध उत्पादकों को एक किलो दूध देने पर 35 रुपये 25 पैसे मिलेगा। यह इजाफा चार फीसदी फैट और 8.5 फीसदी एनएनएफ के दूध की खरीद पर उत्पादकों को मिलेगा। इसी तरह 6 फीसदी फैट या 9 फीसदी एनएनएफ के दूध के लिए उत्पादक को 40 रुपये 20 पैसा प्रति किलो की दर से भुगतान किया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें