ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

कोरोना का कहर : राजधानी पटना में 34 डाक्टर समेत 90 चिकित्साकर्मी संक्रमित

PATNA : कोरोना के कहर से डॉक्टर भी नहीं बच रहे हैं. कोरोना की तीसरी लहर में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. इनमें डॉक्टरों की संख्या सबसे अधिक है. राजधानी में गुरुव

कोरोना का कहर : राजधानी पटना में 34 डाक्टर समेत 90 चिकित्साकर्मी संक्रमित
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना के कहर से डॉक्टर भी नहीं बच रहे हैं. कोरोना की तीसरी लहर में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. इनमें डॉक्टरों की संख्या सबसे अधिक है. राजधानी में गुरुवार को 2275 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है. इनमें 34 डाक्टर व 90 चिकित्साकर्मी हैं. इसके साथ ही जिले में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हजार 745 हो गई है। इनमें से करीब 250 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं.


एम्स पटना के कोरोना नोडल पदाधिकारी डा. संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को 1860 आशंकितों की जांच में 386 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है. इनमें से 134 पटना, 233 समस्तीपुर और 19 महावीर के हैं. इसमें एम्स के दो कंसलटेंट, 4 सीनियर व 8 जूनियर रेजीडेंट, एक इंटर्न, 37 नर्स, तकनीकी कर्मी, 5 क्लर्क, 6 अटेंडेंट और 4 हाउस कीपिग समेत 72 कर्मचारी हैं. 28 नए समेत कुल 64 मरीज कोरोना वार्ड में भर्ती हैं. एम्स के 13 समेत पटना के 26 संक्रमित हैं और तीन झारखंड के निवासी हैं. वहीं पटना के 13 समेत 20 को डिस्चार्ज किया गया है, इनमें से पटना के 13 लोग हैं,


बता दें कि बीते 14 दिनों में पटना में लगभग 476 से अधिक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इनमें सबसे अधिक एनएमसीएच, पीएमसीएच, पटना एम्स और आइजीआइएमएस अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं. इसके अलावा प्राइवेट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पतालों के भी डॉक्टर पॉजिटिव हुए हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें