ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंकबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

बिहार में 2 हजार की सुपारी लेकर हो रही हत्या, डीजीपी बोले.. पुलिस अकेले अपराध कैसे रोकेगी

SITAMARHI : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम को लेकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे की लाचारगी एक बार फिर से सामने आई है। सीतामढ़ी पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार में 2 हजार

बिहार में 2 हजार की सुपारी लेकर हो रही हत्या, डीजीपी बोले.. पुलिस अकेले अपराध कैसे रोकेगी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम को लेकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे की लाचारगी एक बार फिर से सामने आई है। सीतामढ़ी पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बिहार में 2 हजार रुपये की सुपारी लेकर नए लड़के हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं। डीजीपी ने कहा है कि युवाओं का आदर्श विवेकानंद की बजाए अब जेल में बंद अपराधी हो गए हैं, यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि अपराध की रफ्तार का सामना अकेले पुलिस नहीं कर सकती। छोटी-छोटी बातों पर बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दे दिया जा रहा है। पूजा और त्यौहार के मौके पर भी शांति भंग करने का प्रयास किया जाता है। इस सब से जनता को भी सचेत रहना होगा। 


गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि जनता के सहयोग के बिना अपराध पर अंकुश लगाना संभव नहीं, बढ़ते हुए अपराध के लिए केवल पुलिसकर्मियों को दोषी नहीं माना जा सकता। डीजीपी ने कहा कि यह सही है लोगों ने पुलिस पर अपराधियों के साथ सांठगांठ रखने और पुलिस की मिलीभगत से शराब बेचे जाने का आरोप लगाया है। वह इन आरोपों को खारिज नहीं करते लेकिन यह भी सच है कि वकालत के पैसे में कुछ लोग अपराधियों के लिए फर्जी बेल का भी इंतजाम करते हैं। डीजीपी ने कहा कि वह सही बात कहते हैं लेकिन लोग उसका गलत मतलब निकाल लेते हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें