ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और स्मार्ट फैसले! पटना के फुलवारीशरीफ में 132 करोड़ से होंगे विकास कार्य

फुलवारीशरीफ नगर परिषद ने 132 करोड़ का बजट पारित किया, जिसमें स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और विकास पर जोर है। फुटपाथ व्यापारियों को राहत, खेल-कूद और धार्मिक स्थलों का विकास होगा। आय के मुख्य स्रोत टैक्स और सरकारी अनुदान हैं।

phulwarisharif
phulwarisharif
© phulwarisharif
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

पटना के नगर परिषद फुलवारीशरीफ का 2025-26 का वार्षिक बजट पारित हो गया है। इस बार बजट में कुल अनुमानित आय 132.35 करोड़ रुपये और अनुमानित व्यय 132.26 करोड़ रुपये तथा लाभ 8.95 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। नगर परिषद ने इस बजट में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, खेलकूद, धार्मिक स्थलों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। इससे फुलवारीशरीफ के नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।


नगर परिषद के अध्यक्ष मो. आफताब आलम ने बताया कि बजट में खेलकूद, धार्मिक स्थलों का सर्वेक्षण, छठ घाटों का निर्माण, प्रशासनिक भवन, टाउन हॉल, लाइब्रेरी, ओपन जिम और पर्यावरण संरक्षण जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है। साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


नगर परिषद का उद्देश्य फुटपाथ व्यवसायी व ठेला चलाने वाले गरीब लोगों को राहत पहुंचाना भी है। इसके लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी, ताकि इन छोटे व्यवसायियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे बिना किसी परेशानी के अपना व्यवसाय जारी रख सकें। नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी के अनुसार कुल बजट में से 4.35 करोड़ रुपये स्थापना व्यय पर खर्च किए जाएंगे। इसी तरह प्रशासनिक व्यय 2.68 करोड़ रुपये, रखरखाव व संचालन व्यय 24.62 करोड़ रुपये, कार्यक्रमों पर 15.72 करोड़ रुपये तथा कला, संस्कृति व खेल पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा शहर व पार्कों के सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। 


फुलवारीशरीफ नगर परिषद को अपनी आय के लिए कई स्रोतों से राजस्व मिलने की उम्मीद है, जिसमें होल्डिंग टैक्स से 1.86 करोड़ रुपये, विज्ञापन कर से 9.35 लाख रुपये, स्टांप ड्यूटी से 50.32 करोड़ रुपये, मोबाइल टावर किराया से 10.53 लाख रुपये, हाट-बाजार व बाजार शुल्क से 5.29 लाख रुपये, यूजर चार्ज व शुल्क से 1.47 करोड़ रुपये तथा सरकारी अनुदान से 74.89 करोड़ रुपये शामिल हैं।


बजट सत्र के दौरान विधायक गोपाल रविदास ने फुटपाथ व ठेला विक्रेताओं की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में छोटे व्यापारियों को संगठित करने व उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जानी चाहिए। नगर परिषद ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि इस दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। बजट में पारित योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हुआ तो फुलवारीशरीफ में नगर प्रशासन का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी। इस बार का बजट शहर को स्मार्ट, स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें