ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

डेंगू के शिकार हैं तो डायल करें 104, एम्बुलेंस से लेकर इलाज तक की होगी व्यवस्था

PATNA : पूरा बिहार इन दिनों डेंगू के कहर से परेशान है। इसको लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा भी डेंगू की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लगातार निगरानी

डेंगू के शिकार हैं तो डायल करें 104, एम्बुलेंस से लेकर इलाज तक की होगी व्यवस्था
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पूरा बिहार इन दिनों डेंगू के कहर से परेशान है। इसको लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा भी  डेंगू की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लगातार निगरानी के आदेश दिए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग भी अपने कामों में तेजी लाई है। वहीं, मंत्री के आदेश के बाद डेंगू के उपचार को लेकर दी जाने वाली सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति ने कार्यालय में राज्य स्तरीय 104 काल सेंटर सह नियंत्रण कक्ष शुरू किया है।



इस नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी डेंगू के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डा. विनय कुमार शर्मा को सौंपी गई है। इस बाबत उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में कोई भी नागरिक डेंगू की शिकायत कर बीमारी से बचाव के लिए विभाग के स्तर पर किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही यहां से सभी जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज अस्पतालों में डेंगू के समुचित इलाज और प्रबंधन की निगरानी भी होगी। 



इसके आलावा नियंत्रण कक्ष में तैनात डाक्टर, कर्मी प्रत्येक दिन  राज्य केसभी मेडिकल कालेज अस्पताल और जिला अस्पतालों से डेंगू से संबंधित रिपोर्ट प्राप्त करेंगे और इस रिपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही अस्पताल नियंत्रण कक्ष को डेंगू जांच किट की उपलब्धता और हर दिन  हो रही खपत साथ मरीजों की जांच का औसत की जानकारी देंगे। 



इसके साथ ही हर दिन भर्ती हो रहे नए केस की भर्ती और डिस्चार्ज, प्लेटलेट्स की उपलब्धता की भी जानकारी देंगे। वहीं, यदि कोई मरीज आकस्मिक स्थिति में पहुंचता है और स्वजन नियंत्रण कक्ष क फोन करते हैं तो मरीज के लिए एंबुलेंस लेकर इलाज तक की व्यवस्था में नियंत्र कक्ष समन्वयक का काम करेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें