ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

BSEB ने DElEd जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई; जानिए..

BSEB ने DElEd 2026 जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 26 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स बिहार में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।

Bihar BSEB DElEd 2026
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar BSEB DElEd 2026: अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने DElEd (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।


पहले यह प्रक्रिया 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक थी। अब जिन उम्मीदवारों से आवेदन छूट गया था, वे 26 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन BSEB के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करना होगा।


DElEd जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक चलेगा। वहीं बिहार बोर्ड की तरफ से 10 जनवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। डमी एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होगा ताकि अगर किसी तरह को सुधार करना हो तो उसे किया जा सके। वहीं आंसर की पर 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 आपत्ति जताई जा सकती है। संभावना है कि फाइनल रिजल्ट मार्च 2026 में जारी कर दिया जाएगा।


आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, EBC, BC और EWS को 960 रुपये। वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 760 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है।


DElEd 2026 योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य। न्यूनतम अंक सामान्य/OBC – 50%, SC/ST – 45% होने चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 17 वर्ष, अधिकतम उम्र सीमा नहीं है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।


बिहार में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए DElEd कोर्स अनिवार्य है। यह कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार सरकारी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के योग्य हो जाते हैं। इसी वजह से हर साल लाखों युवा इस परीक्षा का इंतजार करते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें